Spread the love

प्रहरी न्यूज छुरिया – ग्राम तेंदूटोला में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन दिनांक 21 जनवरी से प्रारंभ है, जो 29 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु भक्तजन प्रतिदिन कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है।

कथा वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री मनोज शर्मा जी (भंडारपुर, डोंगरगढ़) वाले के श्रीमुख से दिव्य भागवत कथा का रसपान किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित है।

आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है। ग्राम में इस आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *