Spread the love

जनता, पत्रकार और अधीनस्थ कर्मचारियों की नाराज़गी बनी वजह! शासन स्तर पर गंभीर चर्चा की खबर,

प्रहरी न्यूज राजनांदगांव।
जिले के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी एक सप्ताह के भीतर राजनांदगांव जिले के कलेक्टर और एसपी में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आम जनता, पत्रकारों तथा अधीनस्थ कर्मचारियों की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर शासन स्तर पर गंभीर मंथन चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक खासकर कलेक्टर के कार्यशैली और रवैये को लेकर जिले में असंतोष का माहौल बताया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ कई पत्रकार और जनप्रतिनिधि भी नाराज़गी जाहिर कर चुके हैं। बताया जाता है कि जनता से संवाद की कमी और व्यवहार को लेकर कई शिकायतें शासन तक पहुंची हैं, जिसके बाद मामला उच्च स्तर तक पहुंच गया है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग मे एसपी को लेकर भी चर्चा तेज है। जानकारी के अनुसार कुछ अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने स्तर पर कार्य करने में आने वाली परेशानियों की बात शासन तक पहुंचाई है। कर्तव्यनिष्ठा से काम करने वाले कई कर्मचारियों के बीच असंतोष की चर्चा भी सामने आ रही है।
सूत्रों का दावा है कि शासन में बैठे कुछ वरिष्ठ नेताओं ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले पर संज्ञान लिया है। इसी कारण आने वाले इसी सप्ताह में प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिले में चर्चा का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *