Spread the love

जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा की सख्ती के बाद हरकत में आए अधिकारी, ग्रामीणों के सामने बना पंचनामा,

प्रहरी न्यूज राजनांदगांव – छुरिया क्षेत्र के पांडेटोला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत बड़ा गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जहां राशन दुकान से लगभग 12 क्विंटल अतिरिक्त चावल बरामद किया गया। यह कार्रवाई जनप्रतिनिधियों, खाद्य विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा बनाकर की गई।

पूरा मामला तब उजागर हुआ जब गांव के ही एक व्यक्ति के घर में अवैध रूप से पीडीएस चावल रखे जाने की शिकायत जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा तक पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत छुरिया के दो पत्रकारों को मौके पर भेजकर सच्चाई का पता लगाने कहा।

पत्रकारों के गांव पहुंचने पर जिस घर में चावल रखे जाने की सूचना थी, वहां के व्यक्ति ने पहले किसी भी प्रकार की जानकारी से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में पता चला कि पत्रकारों के पहुंचने से पहले ही राशन दुकान संचालक द्वारा उक्त चावल को वापस शासकीय राशन दुकान में शिफ्ट कर दिया है।

मामले की सूचना प्रशासन तक पहुंचाई गई, लेकिन शुरुआती स्तर पर अधिकारियों द्वारा अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसके बाद जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

दबाव के बाद खाद्य विभाग की टीम गांव पहुंची और राशन दुकान का निरीक्षण किया, जहां स्टॉक से अधिक लगभग 12 क्विंटल चावल अतिरिक्त पाया गया। मौके पर ही पंचनामा तैयार किया गया और यह भी बात सामने आया कि यह चावल पहले गांव के ही टिकेश्वर साहू के घर में रखा गया था, जिसे बाद में वापस दुकान में लाया गया। इस बात को संबंधित लोगों ने स्वीकार भी किया।

सवाल…

क्या पीडीएस चावल का इसी तरह अन्य शासकीय राशन दुकानों मे भी घोटाला चल है?

शुरुआत मे इस मामले पर जिम्मेदार अधिकारियों ने कार्यवाही करने से क्यों कर रहे थे परहेज?

क्या इस पूरे मामले के बाद अन्य राशन दुकानों की स्टॉक का निरीक्षण खाद अधिकारी करेंगे?

बहरहाल जनता के हक के राशन में गड़बड़ी का यह मामला एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही को उजागर करता है, तो वहीं जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा की सक्रियता से राशन घोटाला की सच्चाई सामने आ पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *