Spread the love

भव्य जस झांकी प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न, समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे जिला भाजपा उपाध्यक्ष जगजीत सिंह भाटिया (लक्की),

प्रहरी न्यूज राजनांदगांव – खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भण्डारीभरदा, चांदो एवं घुपसाल कु. में समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय देवी जस झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया,

कार्यक्रम के समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के माहौल में सराबोर नजर आया,

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री जगजीत सिंह भाटिया (लक्की), उपाध्यक्ष जिला भाजपा राजनांदगांव रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक कृषक प्रकल्प श्री हिरदे साहू ने की,

वही “विशेष अतिथि” के रूप में श्री गोपाल भुआर्य सदस्य जिला पंचायत, श्री हिरदे राम देवांगन मण्डल अध्यक्ष कुमर्दा एवं कपिल बघेल अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति गोडलवाही उपस्थित थे,

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री जगजीत सिंह भाटिया ने कहा कि जस झांकी हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जो समाज में आपसी भाईचारे, एकता और श्रद्धा की भावना को मजबूत करती है,

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन, हमारे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में विभिन्न मंडलियों द्वारा प्रस्तुत देवी जस झांकियों में माँ आदिशक्ति के नौ स्वरूपों का सुंदर और आकर्षक चित्रण किया गया, कलाकारों ने मनमोहक वेशभूषा और उत्कृष्ट कला के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया,

इन झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति और आस्था से ओतप्रोत कर दिया।
उक्त कार्यक्रम में तीनों ग्रामों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे,

जस झांकी के इस आयोजन से क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है,

वही कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मुख्य अतिथि श्री भाटिया ने आयोजकों और कलाकारों की खूब सराहना की,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *