Spread the love

सीएससी सेंटर सहित 15 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन,

प्रहरी न्यूज छुरिया – विकासखंड छुरिया के ग्राम पंचायत शिकारीमहका में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत छुरिया के युवा अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया, कार्यक्रम में ग्रामीणों की अच्छी उपस्थिति रही और विकास कार्यों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला,

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि ग्राम पंचायत शिकारीमहका में सीएससी सेंटर भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपए, देवगुड़ी निर्माण हेतु 5 लाख रुपए तथा पुलिया निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है, इन विकास कार्यों से ग्रामवासियों को सीधा लाभ मिलेगा,

उन्होंने कहा कि आज का समय डिजिटल युग का है, जहाँ सरकार की अधिकांश योजनाएँ और सेवाएँ ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हो रही हैं,

ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट और डिजिटल जानकारी की कमी के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) सेंटर गाँव-गाँव में डिजिटल सुविधाओं का एक मजबूत माध्यम बनकर उभरा है,

उन्होंने आगे बताया कि सीएससी सेंटर के माध्यम से आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल भुगतान, बैंकिंग सेवाएँ, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ अब गाँव में ही उपलब्ध हो रहे हैं, इससे लोगों को शहरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ता और उनका समय व पैसा दोनों का बचत होता है,

जनपद अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सीएससी सेंटर ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा साधन है, युवा स्वयं का रोजगार शुरू कर सकते हैं, और अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं, जिससे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम होगा,

उन्होंने डिजिटल साक्षरता पर जोर देते हुए कहा कि सीएससी सेंटर लोगों को कंप्यूटर और इंटरनेट का उपयोग सिखाकर उन्हें डिजिटल दुनिया से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है,

किसान, मजदूर, विद्यार्थी और महिलाएँ सभी वर्ग के लोग यहाँ से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और उनका लाभ उठा सकते हैं,

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा…“डिजिटल सेवा से जुड़ें, विकास की राह पर आगे बढ़ें”

इस अवसर पर मुख्य रूप से नैनसिंह पटेल (उपाध्यक्ष मंडल भाजपा छुरिया), श्रीमती शकुन कुंदन बडोले (सरपंच), दिनेश साहू (उपसरपंच) सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे,

साथ ही खुमान सिन्हा (पंच), बैशाखू राम सिन्हा, भीषम शोरी, रामा निषाद, निर्भय यादव सहित बड़ी संख्या में पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *