Spread the love

सीमेंट प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मजदूर कॉलोनी में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान झारखंड निवासी अशरेस पासवान के रूप में हुई है, जो 1 मई से लापता था,

प्रहरी न्यूज रायपुर  – भाठापारा के मजदूर कॉलोनी में शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और मजदूरों में भय और आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना दुर्घटना है या हत्या। इस घटना के बाद सीमेंट प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही सुहेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *