Spread the love

असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले को कायरतापूर्ण और दर्दनाक बताते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या की। उन्होंने कहा कि इस हमले से कश्मीर का पर्यटन प्रभावित हुआ है और सरकार को इसका करारा जवाब देना चाहिए।

Asaduddin Owaisi statement on Pahalgam attack

प्रहरी न्यूज दिल्ली – ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर  प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे एक कायरतापूर्ण हमला बताते हुए कहा कि यह न सिर्फ इंसानियत के खिलाफ है, बल्कि कश्मीर में पर्यटन पर भी असर पड़ा है।

ओवैसी ने कहा हमने देखा है कि कैसे पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की जान ले ली। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने बच्चों और महिलाओं को अलग किया, पुरुषों से उनका धर्म पूछा और उन लोगों को मार डाला जो कलमा नहीं पढ़ सके।

उनका कहना था कि देश के लिए यह बर्बरता एक गंभीर चेतावनी है और सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। ओवैसी ने ऑल पार्टी मीटिंग में भी इसे उठाया और सख्त कार्रवाई की सलाह दी है।

पर्यटन पर असर की चिंता..
ओवैसी ने पर्यटन पर असर की चिंता व्यक्त की और कहा कि ऐसी घटनाओं से कश्मीर की सुंदरता और पर्यटन उद्योग दोनों को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि पहलगाम जैसे शांत और सुंदर इलाके में इस तरह की हिंसा न केवल स्थानीय लोगों को डराती है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का भरोसा भी तोड़ती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *