Spread the love

राहुल गांधी आज पंचमहल जिले के नजदीक स्थित गोधरा जाएंगे, जहां वे लोगों को संबोधित करेंगे। गुरुवार को राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान से गुजरात में दाखिल हुई। गुजरात में राहुल गांधी ने दाहोद जिले के झालोद में लोगों को संबोधित किया और यहीं पर एक गांव में रात गुजारी।

bharat jodo nyay yatra news updates rahul gandhi in gujarat visit kamboi dham women day

प्रहरी न्यूज़, दिल्ली –  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज गुजरात में दूसरा दिन है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को दाहोद से अपनी यात्रा की शुरुआत की। राहुल गांधी आज पंचमहल जिले के नजदीक स्थित गोधरा जाएंगे, जहां वे लोगों को संबोधित करेंगे। गुरुवार को राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान से गुजरात में दाखिल हुई। गुजरात में राहुल गांधी ने दाहोद जिले के झालोद में लोगों को संबोधित किया और यहीं पर एक गांव में रात गुजारी। शुक्रवार सुबह राहुल गांधी कंबोई धाम पहुंचे और वहां जनजातीय गुरु गोविंद गुरु के दर्शन किए।

आज महिला दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक भी काटा। राहुल गांधी आज गोधरा में भी लोगों को संबोधित करेंगे और पंचमहल जिले के जामबुघोडा में रात गुजारेंगे।

न्याय यात्रा की समाप्ति पर चुनावी बिगुल फूंकेंगी कांग्रेस

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 17 मार्च को मुंबई में समाप्ति पर शिवाजी पार्क में रैली आयोजित होगी। इसी रैली में पार्टी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी। नाना पटोले ने कहा कि न्याय यात्रा महाराष्ट्र में 12 मार्च को दाखिल होगी और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पार्टी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में रैली के लिए सभी जरूरी इजाजत ले ली है। पटोले ने बताया कि इस रैली में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल पार्टियां शिवेसना (यूबीटी) एनसीपी (शरद पवार)  और कांग्रेस शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *